Top News

जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

खैरथल-तिजारा, 30 जुलाई। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने की, जिसमें जन अभियोगों और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने कहा कि समिति की बैठकों में आमजन से जुड़े अभाव-अभियोगों और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से समाधान किया जाता है। उन्होंने बिजली-पानी के बिल, बिना लाइसेंस की मीट की दुकानें, देर रात शराब बिक्री, गौहत्या तथा कचरा निस्तारण जैसे मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समिति के सदस्यों ने सड़क निर्माण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, कचरा संग्रहण और अतिक्रमण जैसी समस्याएं उठाईं। जिला कलेक्टर ने सभी मामलों में निर्धारित समय सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि समिति के समक्ष रखे गए सुझावों और शिकायतों का शीघ्र एवं शत-प्रतिशत समाधान किया जाएगा। बैठक में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post