राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

खैरथल-तिजारा, 29 जुलाई। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। राज्य मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तथा राजकीय कार्मिकों से संबंधित प्रकरणों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने एसडीएम व तहसीलदार स्तर पर लंबित प्रकरण, तलफी, पत्थरगड़ी, तरमीन कार्य, एलआर एक्ट, पीडीआर एक्ट, एलआर एक्ट, रोड़ा एक्ट, सीएमओ, स्टेट, संपर्क एवं लोकायुक्त के प्रकरणों पर कार्यवाही कर जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से प्राप्त परिवेदनाओं एवं जन-अभियोगों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर की निरंतर मॉनिटरिंग व निरीक्षण करने तथा आयोजित होने वाले शिविरों में राज्य सरकार की  योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस शिविर के माध्यम से राजस्व विभाग के प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश भी दिए ताकि अधिक से अधिक आम जन को मौके पर लाभान्वित किया जा सके।

उन्होंने जिले में अतिक्रमण के प्रकरण, अवरूद्ध रास्तों को खोलना, नामान्तरण के प्रकरण, सहमति बंटवारा एवं सीमाज्ञान के प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पिछले माह में निस्तारित कोर्ट केस की संख्या की जानकारी लेकर आगामी माह में निर्धारित नॉर्म्स अनुरूप केस निस्तारित करने के निर्देश दिए। 

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, उपखंड अधिकारी टपूकड़ा कृष्ण सिंह, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास सत्यवीर सिंह, उपखंड अधिकारी तिजारा संजीव वर्मा, उपखंड अधिकारी कोटकासिम रेखा यादव, उपखंड अधिकारी मुंडावर सृष्टि जैन  सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post