इसके पश्चात उन्होंने भिवाड़ी स्थित बीडा स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में विकसित एथलेटिक्स ट्रैक, स्पोर्ट्स कोर्ट तथा अन्य खेल सुविधाओं का अवलोकन कर वहां संचालित की जा रही खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्टेडियम में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीडा स्टेडियम क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी स्थित दुर्गा माता मंदिर, आशियाना आंगन में आयोजित सर्व देव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। उन्होंने आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
