बंबोरा में पंचम निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 200 से अधिक मरीजों का पंजीकरण

किशनगढ़ बास। ग्राम बंबोरा में समाजसेवी मदन बाबूजी के तत्वावधान में एवं मिश्री देवी आई हॉस्पिटल, बहरोड़-नीमराना के सहयोग से पंचम निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ महंत श्री श्यामसुंदर दास जी ने फीता काटकर किया। इस दौरान चिकित्सक दल का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और दोपहर तक 200 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र जांच कर आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर मिश्री देवी आई हॉस्पिटल, बहरोड़ में निशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा तथा आने-जाने की सुविधा भी अस्पताल की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर सरपंच फूल सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच रतिराम चौधरी, पूर्व सरपंच फकीरचंद गुप्ता, युवा नेता प्रमोद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मदन बाबूजी ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और "नेत्रदान महादान" का संदेश भी दिया गया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post