नक्शा पायलट प्रोजेक्ट के सर्वे कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण

खैरथल-तिजारा, 30 जुलाई। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशानुसार नगर परिषद भिवाड़ी के आयुक्त सुरेश कुमार मीणा ने गुरुवार को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नक्शा पायलट प्रोजेक्ट के तहत भिवाड़ी शहर में संचालित भूमि सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि यह परियोजना शहर की भूमि की सही पहचान, सटीक अभिलेखीकरण और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सर्वे टीम को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने तथा सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे सर्वे टीम को आधार कार्ड, संपत्ति संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराकर योजना को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से भूमि अभिलेखों का सटीक डिजिटलीकरण संभव होगा, जिससे भविष्य में संपत्ति संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता धर्मेन्द्र सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post