कार्यक्रम प्रभारी प्रो. ओमप्रकाश अलवरिया ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और महाविद्यालय परिसर को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
इसी अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। एनएसएस प्रभारी प्रो. नूरजमां खां ने पर्यावरण संरक्षण और संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य योगेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रो. पवन कुमार, प्रो. सतीश कुमार, श्रीमती सीमा देवी, श्री दिनेश कुमार भूटानी एवं राहुल सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
.jpg)