Top News

तेज रफ्तार थार बनी मौत का पहिया, महिला को कुचलकर हत्या का आरोप

तिजारा, तेज रफ्तार थार बनी मौत का पहिया, महिला को कुचलकर हत्या का आरोप खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के गांव टीहली में शनिवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार थार से महिला को कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।मृतका की पहचान मोहरली देवी पत्नी रतनलाल गुर्जर के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि थार सवार युवक तेज गति से वाहन चला रहे थे। जब उनके अभद्र व्यवहार और लापरवाही का विरोध किया गया तो आरोपियों ने जानबूझकर थार चढ़ा दी।हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के बेटे अजीत सिंह ने तिजारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इसे हत्या बताया है। घटना के समय परिवार के सदस्य और मजदूर निर्माणाधीन मकान पर मौजूद थे।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है और आरोपी युवकों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post