Letest News

दलित महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और नेतृत्व विकास पर चर्चा बैठक आयोजित

रामगढ़ (अलवर), 26 जुलाई। दलित अधिकार केन्द्र के तत्वावधान में ग्राम पाली, तहसील रामगढ़ में दलित महिला समूह की चर्चा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य दलित महिलाओं को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, शिक्षा, नेतृत्व विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अत्याचार, हिंसा और भेदभाव के प्रति जागरूक कर उन्हें संगठित एवं सशक्त बनाना था।
जिला समन्वयक शैलेष गौतम ने कहा कि दलित अधिकार केन्द्र पिछले लगभग 20 वर्षों से राजस्थान में दलित महिलाओं, मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से संविधान, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर शिक्षा, संगठन और नेतृत्व के माध्यम से सशक्त बनने का आह्वान किया।

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गौतम, पंचायत समिति सदस्य नीलम गौतम, समूह अध्यक्ष राजंती और सचिव शालू ने भी महिलाओं की शिक्षा, नेतृत्व, स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं से जुड़ाव तथा सामाजिक समानता पर विचार रखे। बैठक में किरण देवी, प्रेम देवी सहित कई महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं तक पहुंच से जुड़े अनुभव साझा किए। अंत में महिलाओं ने संवैधानिक अधिकारों और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post