जानकारी के अनुसार, युवती 29 जून 2026 को शाम लगभग 4 बजे से लापता है। घटना के 18 दिन बीत जाने के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों एवं समाज के लोगों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है।
राष्ट्रीय किसान महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल ने सर्व समाज, समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को और अधिक मजबूती मिल सके।
ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से युवती की शीघ्र सकुशल बरामदगी, मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।
