अहीर भगोला। ग्राम अहीर भगोला स्थित बाबा जयमलनाथ जी महाराज मंदिर में आयोजित भंडारा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंजलि यादव ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा मंदिर में विराजमान देव प्रतिमाओं के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
अपने संबोधन में डॉ. अंजलि यादव ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के भी प्रमुख आधार हैं।डॉ. यादव ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम में विनोद (पूर्व सरपंच), बासंतराम, कृष्णा (पंच), राजाराम सूबे, राजानंद सूबे सहित समस्त ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
