शहरी सेवा शिविर बना सहारा, दीपचंद को मिली व्हीलचेयर, चेहरे पर लौटी मुस्कान

खैरथल-तिजारा, 24 जून। राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 जरूरतमंदों के लिए राहत और उम्मीद का केंद्र बन रहे हैं। नगर परिषद भिवाड़ी में आयोजित शिविर में एक विशेष योग्यजन को समय पर सहायता मिलते ही उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई

संयुक्त सहायता योजना के अंतर्गत विशेष योग्यजन दीपचंद पुत्र भोलूराम को शिविर में व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। लंबे समय से दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहे दीपचंद ने बताया कि आवेदन करने के बाद बहुत कम समय में ही उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई, जिससे उनकी दिनचर्या अब अधिक सुगम हो सकेगी। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।

शिविर के दौरान जिला प्रभारी सचिव, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर तथा नगर परिषद भिवाड़ी के आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है। इसी कड़ी में विशेष योग्यजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।

शहरी सेवा शिविर आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु बनकर उभर रहे हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर नागरिकों को राहत प्रदान की जा रही है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post