कृषि विभाग की योजनाओं ने बदली किसान हनुमान सिंह की तस्वीर

खैरथल-तिजारा, 22 जून। राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम कानी, ग्राम पंचायत तिगावां निवासी किसान हनुमान सिंह पुत्र प्रभु दयाल को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने से उनकी कृषि गतिविधियों को नई दिशा मिली है।

किसान हनुमान सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने आवेदन कर लाभ प्राप्त किया।

आवेदन स्वीकृत होने के पश्चात उन्हें मल्टी क्रॉप थ्रेसर क्रय हेतु 1 लाख रुपये का अनुदान तथा सिंचाई पाईप लाइन दबाने हेतु 15 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। 

हनुमान सिंह ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिलने से खेती अधिक लाभकारी बनी है। उन्होंने कृषि विभाग एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने