अनीता ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्होंने नगर परिषद भिवाड़ी में विवाह प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया। आवेदन के पश्चात नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
उन्होंने बताया कि शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके आवेदन का त्वरित निस्तारण करते हुए मात्र 10 मिनट में विवाह प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें उपलब्ध करा दिया गया। इससे उनका समय बचा तथा बिना किसी परेशानी के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया।
अनीता ने कहा कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं शीघ्रता से उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने इस सुविधा के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं नगर परिषद भिवाड़ी का आभार व्यक्त किया।
शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
