हरसौली में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, दलित बस्तियों में सप्लाई बाधित होने का आरोप

हरसौली। ग्राम हरसौली के वार्ड संख्या 11, 12 एवं 13 में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विशेष रूप से दलित समाज के मोहल्लों में जानबूझकर पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है।

मजदूर विकास फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजकपूर ने बताया कि पानी का ट्यूबवेल सही स्थिति में होने के बावजूद जलापूर्ति नहीं की जा रही है, जबकि ग्रामीणों को ट्यूबवेल खराब होने की बात कही जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच के कहने पर संबंधित वार्डों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी को भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

राजकपूर ने चेतावनी देते हुए कहा कि मामले की जानकारी मजदूर विकास फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ और प्रभावित वार्डों में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो संगठन को आंदोलन जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post