बृज किशोर योगी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सैकड़ों लोग पहुंचे एसपी कार्यालय

भिवाड़ी। स्वर्गीय बृज किशोर योगी की हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों ने टिंकू उर्फ राकेश एवं उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान राजस्थान नाथ समाज के जिला अलवर महामंत्री टेकचंद योगी, लक्ष्मीनारायण योगी, डॉ. लोकेश योगी (पिपली मऊ), अशोक कुमार योगी (ब्लॉक अध्यक्ष, मुंडावर), महेन्द्र योगी, बासनी सरपंच सहित आठ गांवों के लगभग 250 लोग उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि हत्या के आरोपी टिंकू उर्फ राकेश एक हिस्ट्रीशीटर (10 नंबरी) है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। समाज के लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

समाज के गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वे दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई चाहते हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने