Top News

खैरथल को मिला स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का ठहराव, दिल्ली-जैसलमेर यात्रा होगी आसान

खैरथल, 15 जून। खैरथल एवं आसपास के क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने शकुरबस्ती–जैसलमेर–शकरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस (12249/12250) का खैरथल रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12249 शकुरबस्ती–जैसलमेर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस 16 जून से खैरथल स्टेशन पर शाम 7:48 बजे पहुंचेगी तथा 7:50 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 12250 जैसलमेर–शकुरबस्ती स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस 17 जून से सुबह 5:50 बजे खैरथल पहुंचेगी और 5:52 बजे रवाना होगी।

रेलवे के इस निर्णय से खैरथल, तिजारा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को दिल्ली, जैसलमेर सहित कई प्रमुख शहरों के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी। लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को समय और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा तथा आवागमन और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post