ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान महापंचायत का धरना दूसरे दिन भी जारी

कोटपूतली, 16 जून। पनियाला से किशनगढ़ तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के विरोध में किसान महापंचायत के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट कोटपूतली के सामने चल रहा तीन दिवसीय धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना 15 जून से 17 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से किसानों की उपजाऊ भूमि प्रभावित होगी, इसलिए किसान इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से परियोजना को निरस्त करने की मांग दोहराई।

धरने को किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, प्रदेश मंत्री महेश जाखड़, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संदीप यादव, एडवोकेट प्रदीप चौधरी, किसान नेता जय सिंह गुरुजी, पूर्व अध्यक्ष किशन लाल यादव, तहसील अध्यक्ष हर सहाय तंवर, महिला तहसील अध्यक्ष बीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष यादव तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश बिजारणिया सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं महिला किसान मौजूद रहीं। महिला किसानों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

धरने में मौजूद किसानों ने "जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे" के नारे लगाते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को निरस्त कराने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।

किसान महापंचायत ने बताया कि 17 जून को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही समापन दिवस पर अधिक से अधिक किसानों से शामिल होने का आह्वान किया गया है। संगठन के अनुसार कल के धरने में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष भी भाग लेंगे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने