Top News

मातोर रोड खैरथल पर बसों के खड़े होने से जाम की समस्या, प्रशासनिक आदेशों की हो रही अवहेलना

खैरथल। आमजन को यातायात जाम और अव्यवस्था से राहत दिलाने के लिए खैरथल जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में निजी एवं रोडवेज बसों को अम्बेडकर चौक स्थित बस स्टैंड पर ही खड़ा करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कुछ निजी बस संचालकों द्वारा मातोर रोड पर बसें खड़ी कर प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मातोर रोड पर बसों के खड़े होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर यातायात प्रभावित होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से पुनः मांग की है कि पूर्व में निर्धारित व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया जाए तथा सभी निजी एवं निगम की बसों का संचालन एवं ठहराव केवल निर्धारित बस स्टैंड से ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि मातोर रोड पर यातायात सुचारू रह सके और आमजन को राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post