Top News

मुलताई में बैंकों और व्यावसायिक भवनों की पार्किंग व्यवस्था की जांच की मांग

बैतूल मध्यप्रदेश, मुलताई निवासी रवि खवसे ने शहर में संचालित बैंकों एवं व्यावसायिक भवनों की पार्किंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि शहर में कुछ बैंक और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के संचालित हो रहे हैं, जबकि कई भवनों में पार्किंग के लिए बहुत कम स्थान छोड़ा गया है, जो ग्राहकों के वाहनों के लिए पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि पार्किंग की कमी के कारण लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उनका आरोप है कि कई स्थानों पर सरकारी जमीन पर भी वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जबकि नियमानुसार बैंक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए स्वयं की पार्किंग व्यवस्था होना आवश्यक है।

रवि खवसे ने मांग की है कि मुलताई में संचालित सभी बैंकों और व्यावसायिक भवनों की पार्किंग व्यवस्था की जांच कराई जाए। साथ ही ऐसे मामलों की भी जांच हो, जहां बिना अनुमति बेसमेंट बनाए गए हैं, बिना पर्याप्त पार्किंग के भवन नक्शे स्वीकृत हुए हैं या सरकारी भूमि पर स्थायी अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से इस विषय में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post