मजदूर विकास फाउंडेशन की बैठक में श्रमिकों को अधिकारों की जानकारी, उपश्रम आयुक्त कार्यालय खोलने की मांग; खुले मुंह वाले कुए बने हादसे का कारण, आंदोलन की चेतावनी

किशनगढ़बास, 14 जून। ग्राम गूगलहेड़ी पंचायत समिति किशनगढ़बास में रविवार शाम 5 बजे मजदूर विकास फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल ने मनरेगा श्रमिकों, मजदूर वर्ग की महिलाओं एवं पुरुषों को उनके श्रमिक अधिकारों की जानकारी दी।

उन्होंने केंद्र सरकार की ई-श्रम योजना तथा राज्य सरकार के श्रमिक कार्ड से मिलने वाले लाभों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खैरथल-तिजारा जिला बनने के बावजूद अब तक उपश्रम आयुक्त कार्यालय नहीं खुलने से श्रमिकों को अपने परिवादों एवं समस्याओं के समाधान के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खोयड़ावाल ने कहा कि खैरथल में उपश्रम आयुक्त कार्यालय खुलवाने के लिए मजदूर विकास फाउंडेशन आवश्यक कदम उठाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।

बैठक में ग्रामीण महिलाओं ने गांव के दो खुले कुओं का मुद्दा भी उठाया। महिलाओं ने बताया कि सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराने के बावजूद कुओं का मुंह नहीं ढंका गया है, जिससे किसी भी समय बड़ी जनहानि हो सकती है। फाउंडेशन ने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मजदूर विकास फाउंडेशन की प्रतिनिधि बीना कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैठक में बड़ी संख्या में श्रमिक, महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने