शहरी सेवा शिविर में 76 प्रकरणों का निस्तारण, 57 मरीजों की हुई जांच

खैरथल-तिजारा, 18 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत गुरुवार को नगर परिषद खैरथल सभागार में वार्ड संख्या 15, 16, 17 एवं 18 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए कुल 76 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

शिविर में नगर परिषद खैरथल द्वारा उपविभाजन संबंधी 3 प्रकरण, स्टेट ग्रांट एक्ट के अंतर्गत जारी पट्टों का 1 प्रकरण, घर-घर कचरा संग्रहण से संबंधित 3 प्रकरण, जीवीपी हटाने संबंधी 3 प्रकरण, सड़क, नाली, चौराहा एवं नाला मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण से जुड़े 21 प्रकरण, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 10 आवेदन तथा स्ट्रीट लाइट शिकायतों के 11 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 5, ऊर्जा विभाग द्वारा 15, पालनहार योजना के 2 तथा खाद्य विभाग के 2 प्रकरणों का समाधान किया गया।

शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से 57 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं नगर परिषद खैरथल द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत एक पात्र लाभार्थी का 15 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कराकर राशि हस्तांतरित करवाई गई।

नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि 19 जून 2026 को भी वार्ड संख्या 15, 16, 17 एवं 18 के लिए शहरी सेवा शिविर नगर परिषद खैरथल सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने