तम्बाकू मुक्त पीढ़ी नीति लागू करने की मांग, खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खैरथल-तिजारा, 5 जून। मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचंद खोयड़ावाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में "तंबाकू-मुक्त पीढ़ी" (Tobacco-Free Generation) नीति लागू करने की मांग की है। यह पहल राजस्थान तंबाकू नियंत्रण मंच (राजतोफा) के सहयोग से की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों का बढ़ता सेवन बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू की लत से बचाने के लिए प्रभावी और दीर्घकालिक नीति लागू करना समय की आवश्यकता है।

ताराचंद खोयड़ावाल ने बताया कि राजतोफा पिछले कई वर्षों से प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण और जनजागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। ज्ञापन में सुझाव दिया गया है कि एक निर्धारित तिथि के बाद जन्म लेने वाले बच्चों एवं युवाओं को जीवनभर तंबाकू और निकोटीन उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने संबंधी नीति लागू की जाए।

ज्ञापन में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद  अधिनियम (COTPA), 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री से युवाओं के स्वस्थ भविष्य के लिए इस नीति को लागू करने का आग्रह किया गया है।

खोयड़ावाल ने कहा कि स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और आमजन को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के बच्चों और युवाओं के हित में ठोस कदम उठाएगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post