Top News

खैरथल में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिवस, 125 यूनिट रक्तदान

खैरथल, 12 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Bhawar Jitendra Singh के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा द्वारा जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 125 यूनिट रक्तदान किया। इसके बाद खैरथल गौशाला में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा दिवस के तहत बच्चों को फल वितरित कर मानव सेवा का कार्य भी किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह का जीवन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रहा है तथा उनके जन्मदिवस पर किए गए सेवा कार्य समाज के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वहीं तिजारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सदैव जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों के साथ खड़े रहने की रही है।

कार्यक्रम में बीपी सुमन, विजेंद्र चौहान, फतेह मोहम्मद, बाबूलाल यादव, राम अवतार चौधरी, गोपीचंद शर्मा, जयप्रकाश हेडाऊ, नारायण छंगाणी, दिलीप जांगिड़, रुपेश यादव, इंदर सिंह, पवन खटाना, यश अग्रवाल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे दिन उत्साह एवं सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post