पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिवस 12 जून को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी कांग्रेस

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिवस 12 जून को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी कांग्रेस
खैरथल। जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा की बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय खैरथल में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस 12 जून को जिलेभर में "सेवा दिवस" के रूप में मनाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए बलराम यादव ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और विकास की राजनीति के प्रतीक हैं। उनके जन्मदिवस पर जनहित के कार्यों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने बताया कि सेवा दिवस के अवसर पर जिले के सभी ब्लॉकों एवं विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व प्रत्याशियों और संगठन पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा कार्यों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खैरथल में सेवा दिवस के तहत गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया जाएगा। इसके साथ ही अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी भाग लेकर मानव सेवा के इस अभियान में योगदान देंगे।

बैठक में सेवा दिवस के सफल आयोजन हेतु एक विशेष समिति का गठन भी किया गया, जिसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, व्यवस्थाएं संभालने, जनसंपर्क बढ़ाने और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ, नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, जिला सचिव फतेह मोहम्मद, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, संजय गुर्जर, दौलत नगर, परवेज आलम, मनोज बुराडिया, राहुल बुराडिया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने सेवा दिवस के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर एवं सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post