खैरथल-तिजारा में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी की समीक्षा बैठक आयोजित, नशा मुक्ति अभियान पर हुआ मंथन

खैरथल-तिजार। आज दिनांक 24 मई 2026 को डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जयपुर खैरथल-तिजारा के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा संगठन विस्तार एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा नए सदस्यों को जोड़ने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में दूर-दूर से ब्लॉक एवं तहसील स्तर से पहुंचे सदस्यों का संगठन की ओर से साधुवाद एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने समाज हित में सभी साथियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा नए सदस्यों को इस मुहिम का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान चलाने पर विचार-विमर्श किया गया। समाज को नई दिशा और दशा देने, युवाओं को जागरूक करने तथा सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए संगठित प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता श्री अमीलाल बौद्ध ने की। बैठक में युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक ललित जाजोरिया, सह संयोजक राकेश कुमार, सह संयोजक अनिल किराड़, सह संयोजक लोकेश कुमार सहित अत्याचार निवारण प्रकोष्ठ के बदलूराम, गिर्राज प्रसाद, किशनलाल गोठवाल, गंगाराम जाजोरिया उपस्थित रहे।

विधि प्रकोष्ठ से किशोरीलाल जिला संयोजक, एडवोकेट राकेश, एडवोकेट यशपाल, एडवोकेट आरती वर्मा एवं एडवोकेट रामनिवास सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post