भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आई किसान महापंचायत युवा टीम


खैरथल-तिजारा।
भीषण गर्मी को देखते हुए किसान महापंचायत की युवा टीम द्वारा पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। टीम के युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए जलपात्र लगाए और आमजन से समय-समय पर उनमें पानी भरते रहने की अपील की।

गर्मी में पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने घर, छत और आसपास जलपात्र रखने चाहिए ताकि बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके।

इस दौरान टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए पक्षियों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवाओं की इस पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की और कई लोगों ने स्वयं भी जलपात्र लगाने का संकल्प लिया।

किसान महापंचायत युवा टीम ने सभी नागरिकों से अपील की कि गर्मी के मौसम में मानवता के साथ-साथ जीव-जंतुओं और पक्षियों की भी चिंता करें तथा नियमित रूप से जलपात्रों में पानी डालते रहें।  नाम:- कृष्ण चौधरी (युवा ज़िला अध्यक्ष किसान महापंचायत खैरथल-तिजारा ),विक्की राजपूत,प्रथम तिवारी,रुपेश शर्मा,हर्षित जांगिड,संजय चौधरी,दुष्यंत तिवाड़ी,सचिन पेंडित,अमन राई ,राहुल शर्मा कपिल चौधरी,हिमांशु जांगिड आदि शामिल रहे

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post