आधुनिक खेती को बढ़ावा देने जगता बसई पहुंचे जिला कलक्टर पॉलीहाउस का निरीक्षण कर किसानों को योजनाओं का अधिक लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित


खैरथल-तिजारा, 19 मई। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने मंगलवार को पंचायत समिति किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत जगता बसई का दौरा कर उद्यान विभाग द्वारा अनुदानित पॉलीहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पॉलीहाउस में की जा रही आधुनिक खेती, सब्जी उत्पादन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा किसानों से संवाद कर खेती में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने किसानों से पॉलीहाउस योजना से प्राप्त लाभ, उत्पादन क्षमता एवं बाजार उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभागों की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर किसान आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने किसानों से ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस, फलदार पौधारोपण एवं जैविक खेती जैसी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों को योजनाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा आवेदन एवं स्वीकृति प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए।

जिला कलक्टर ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली फसलों का उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। 

इस अवसर पर सहायक निदेशक उद्यान विभाग गोपाल मीणा, उद्यान विभाग के कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने