12 मई को ग्राम रथों का रहेगा यह रूट भिंडुसी व माजरी खोला में रात्रि संध्या

खैरथल-तिजारा, 11 मई। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सानोदा, पुर, नीमलाका, भोजराजका एवं पहाड़वास गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही  ईकरोटियां में संध्या चौपाल आयोजित होगी, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इसी प्रकार मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के मनेठी, मुंडनवाडा खुर्द, सरूप सराय, बापडोली एवं पदमाडा  गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा माजरी खोला में संध्या चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

तिजारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत असलीमपुर, बालियावास, माजरा महेनिया, रामनगर एवं बिचपुरी गांवों में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा  भिंडुसी में संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम रथ अभियान एवं संध्या चौपाल में भाग लेकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं उनका लाभ उठाएं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने