उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति मुंडावर का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रार्थी को उचित मार्गदर्शन देने पर जोर, ताकि समय पर निस्तारित हो सके लंबित प्रकरण

खैरथल-तिजारा, 30 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार को मुंडावर स्थित उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कन्वर्जन पोर्टल को खुलवाकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आवेदकों के प्रकरण लंबित हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हेतु स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आवेदकों के दस्तावेज पूर्ण करवाकर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कई बार प्रार्थियों को कागजी प्रक्रियाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होती, ऐसे में उन्हें उचित मार्गदर्शन देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नकल शाखा को सुव्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड को संधारित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कोर्ट फाइलों में तारीख देने व नोटिंग स्वयं द्वारा लिखने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारित फाइलों को क्रमबद्ध तरीके से रखने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति मुंडावर के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति की लेखा शाखा, पंचायत शाखा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर संधारित रिकॉर्ड की जांच कर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार विवेक सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post