बेरोजगारी भत्ता पोर्टल बंद, युवाओं को लगा झटका

जयपुर। राजस्थान सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत संचालित रोजगार सेवा निदेशालय द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए Employment Exchange Management System (EEMS) पोर्टल को 16 अप्रैल 2026 से आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह निर्णय प्रशासनिक कारणों से लिया गया है। पोर्टल के बंद होने से प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को अस्थायी रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन, पंजीकरण, नवीनीकरण सहित विभिन्न सेवाएं संचालित की जाती थीं, जो अब फिलहाल उपलब्ध नहीं रहेंगी।

हालांकि विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पोर्टल को कब तक पुनः शुरू किया जाएगा, लेकिन नए आदेश जारी होने तक सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

युवाओं की मांग:
पोर्टल बंद होने के चलते कई युवाओं ने सरकार से जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post