प्रदेश कांग्रेस उद्योग-व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकुल गोयल का खैरथल आगमन पर भव्य स्वागत, मातोर रोड स्थित TVS शोरूम पर जुटे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता

खैरथल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल गोयल के खैरथल आगमन पर माटोर रोड स्थित TVS शोरूम पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उद्योग एवं व्यापार से जुड़े वर्गों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार और पार्टी नेतृत्व तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा, ताकि व्यापारियों और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी, जय हैडाऊ, पार्षद राजेंद्र चौधरी, मनोज बुराहडीया, राहुल रसगोन, तैयब खान, दौलत नागर, फतह मोहम्मद, बंटी जोशी, संजय अग्रवाल, अंकित मंगल, नितिन गोयल, रवि जोशी, राहुल मित्तल, धीरज गर्ग, मुसर्रफ खान सहित कांग्रेस पार्षदगण, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post