खैरथल-तिजारा में एसपी के अतिरिक्त चार्ज को लेकर जनता में आक्रोश, स्थायी नियुक्ति की मांग तेज

खैरथल। खैरथल-तिजारा जिले के पुलिस अधीक्षक के तबादले के बाद भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक को खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त चार्ज देने के फैसले से क्षेत्र की आम जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इससे ऐसा प्रतीत होने लगा है कि खैरथल का जिला मुख्यालय धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है।

इस मुद्दे को लेकर विधायक दीपचंद खैरिया और नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि खैरथल-तिजारा जैसे बड़े जिले में स्थायी पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति आवश्यक है, ताकि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही खैरथल मुख्यालय पर स्थायी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति नहीं की गई, तो आम जनता को मजबूर होकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिले के हित में तुरंत स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों ने भी इस निर्णय को क्षेत्र के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post