खैरथल: श्री जाटव संस्थान की प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन

खैरथल। आज दिनांक 12 मार्च 2026 को श्री जाटव समाज संस्थान खैरथल की प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस सूची को संस्थान के मुख्य गेट पर चस्पा किया गया है ताकि समाज के सदस्य इसे देख सकें।

निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल वर्मा तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी सुन्दर लाल भटेडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्थायी मतदाता सूची पर आपत्ति व संशोधन के लिए 13 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।

इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 मार्च को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। साथ ही आवेदन पत्रों का विक्रय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

निर्वाचन अधिकारियों ने समाज के सभी पात्र सदस्यों से निर्धारित समय में सूची का अवलोकन कर आवश्यक आपत्ति या संशोधन दर्ज कराने की अपील की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post