खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन, महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

खैरथल में जिला बचाओ संघर्ष समिति एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

आज खैरथल अनाज मंडी स्थित धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में किशनगढ़ विधायक दीपचंद खैरिया की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन व्यक्त किया और कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता काफी परेशान है, इसलिए सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

गौरतलब है कि खैरथल को जिला बनाए रखने की मांग को लेकर जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना लगातार जारी है और आज यह धरना 217वें दिन भी जारी रहा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने