15 मार्च से सरसों-चना खरीद के लिए पंजीयन, 25 मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य खरीद

खैरथल-तिजारा, 12 मार्च। राजफैड के अनुसार जिले में सरसों एवं चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी। इसके लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन 15 मार्च से प्रारम्भ होगा तथा खरीद कार्य 25 मार्च से शुरू किया जाएगा।

जिले में समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए खैरथल मंडी परिसर, तिजारा मंडी परिसर, गंगापुरी जीएसएस, गुणसार जीएसएस तथा उजौली जीएसएस को खरीद केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां ने बताया कि समर्थन मूल्य खरीद की सफल क्रियान्विति के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। किसान स्वयं QR कोड स्कैन कर या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। खरीद प्रक्रिया आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी।

सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों की सहायता के लिए राजफैड द्वारा कॉल सेंटर नंबर 18001806001 भी स्थापित किया गया है, जिस पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post