गाँव बास मैनपुर में खुशी की लहर, हरिओम यादव बने पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष

मुण्डावर,बास मैनपुर निवासी हरिओम यादव को कांग्रेस पार्टी में पर्यावरण प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूरे गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही वे अपने गृह गाँव पहुँचे, ग्रामीणों ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष भाई बलराम यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और जोश देखने को मिला।

ग्रामीणों ने हरिओम यादव की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने विश्वास जताया कि वे अपने पद पर रहते हुए पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम के दौरान हरिओम यादव ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।


Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post