ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कट मरम्मत हेतु 5 दिवसीय विशेष अभियान शुरू

खैरथल-तिजारा, 28 मार्च। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़क अवसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। इससे पूर्व 20 मार्च 2026 को शहरी क्षेत्रों में सड़क कट मरम्मत हेतु एक विशेष एकदिवसीय अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया था, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सड़क कटों की मरम्मत कर सड़कों को पुनः सुचारु एवं सुरक्षित बनाया गया।

इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क कट मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत 28 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक 5 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सड़क कटों की शीघ्र मरम्मत कर सड़कों को मोटरेबल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाना है।

अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़ ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयसीमा में सभी लंबित मरम्मत कार्यों को पूर्ण करें। साथ ही अभियान के दौरान किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाए, और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने क्षेत्र में किसी भी क्षतिग्रस्त सड़क या अधूरे सड़क कट की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जा सके।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post