22 मार्च को होंगे जाटव समाज संस्थान के चुनाव, अध्यक्ष पद के तीन दावेदार मैदान में

खैरथल। शहर के जाटव समाज संस्थान की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान के अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों के लिए आगामी 22 मार्च को चुनाव आयोजित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर समाज में हलचल तेज हो गई है और अध्यक्ष पद के लिए तीन संभावित दावेदार मैदान में नजर आ रहे हैं।

सामाजिक चर्चाओं के अनुसार तीनों संभावित उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं। वे समाज के लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्माने लगा है।

निर्वाचन अधिकारी मोहनलाल वर्मा तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी सुंदर लाल भटेडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन पत्रों का विक्रय किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 15 मार्च को नामांकन पत्र भरे जाएंगे, जबकि 16 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद 22 मार्च को अंबेडकर भवन में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

जाटव समाज संस्थान के चुनाव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और चुनावी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। समाज के कई वरिष्ठजन भी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने की अपील कर रहे हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post