बालेटा में लूपिन फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

अलवर.मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के बालेटा कस्बे स्थित पीएचसी में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन, अलवर द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान सरकार के सहयोग से अलवर जिले में गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं सुधार के लिए चलाए जा रहे साझा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में कुल 87 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। मरीजों की बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी तथा एक्स-रे जैसी जांचें निशुल्क की गईं और आवश्यक उपचार भी दिया गया।

जांच के दौरान दो मरीजों को 2डी इको जांच तथा एक मरीज को बेहतर उपचार के लिए कार्डियोलॉजिस्ट के पास अलवर रेफर किया गया।

शिविर में डॉक्टर रोहित शर्मा सहित लूपिन टीम से कार्यकारिणी अधिकारी तुषार झालानी, दीनबंधु पालीवाल, डीईओ विपिन शर्मा, फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह, एएनएम निकिता कुमारी तथा मोबिलाइजर मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं घर-घर तक पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post