Letest News

व्यापार समिति खैरथल अनाज मंडी के अध्यक्ष बने सर्वेश गुप्ता, लोगों ने दी बधाई

खैरथल-तिजारा को जिला बनाए रखने के लिए चल रहे लंबे जनसंघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जिला बचाओ खैरथल-तिजारा संघर्ष समिति के सदस्य सर्वेश गुप्ता के व्यापार समिति खैरथल अनाज मंडी के अध्यक्ष पद पर विजयी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी जीत की खबर मिलते ही व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा आसपास के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि सर्वेश गुप्ता ने खैरथल-तिजारा जिले के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए चले लंबे आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने समय-समय पर आंदोलन को मजबूती दी और व्यापारियों व आमजन को इस जनहित के मुद्दे से जोड़ने का कार्य किया। संघर्ष समिति ने उनके अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों के विश्वास की जीत है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि जिस तरह सर्वेश गुप्ता ने संघर्ष के दौरान साथ दिया और आंदोलन को गति दी, उसी तरह वे आगे भी व्यापारियों के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। उनकी जीत से व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा, मोहित गुप्ता, सुरेश गुप्ता, संजय महावार, प्रथम तिवारी, प्रथम डाटा, कृष्ण चौधरी, हेमंत गुर्जर, हेमंत शर्मा सहित अनेक लोगों ने सर्वेश गुप्ता को माल्यार्पण कर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में खैरथल अनाज मंडी के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा और मंडी के विकास को नई गति मिलेगी।

इस दौरान लोगों ने उम्मीद जताई कि व्यापार समिति के अध्यक्ष के रूप में सर्वेश गुप्ता व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा मंडी में बेहतर व्यवस्थाएं, पारदर्शिता और व्यापारिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post