मुंडावर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण: उलाहेड़ी के आर्यन यादव ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 31वीं रैंक

मुंडावर क्षेत्र के लिए गर्व की बात: आर्यन यादव ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 31वीं रैंक
फोटो – आर्यन यादव
मुंडावर खैरथल-तिजारा.मुंडावर (06 मार्च)। मुंडावर के समीपवर्ती ग्राम उलाहेड़ी निवासी जसवंत यादव के पुत्र आर्यन यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 31वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही ग्राम उलाहेड़ी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने आर्यन व उनके परिवार को बधाई दी।

आर्यन यादव ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका प्रशासनिक सेवाओं से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके चाचा सुरेंद्र यादव खैरथल-तिजारा में एडीएम पद पर रह चुके हैं। वहीं उनके ताऊ के पुत्र अमित यादव दिल्ली में आईएएस पद पर कार्यरत रह चुके हैं। परिवार के एक अन्य सदस्य भी पर्यावरण मंत्रालय में आईएएस पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा गणपत राम यादव भी पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं।

आर्यन यादव के दादाजी दुर्गा प्रसाद यादव ग्राम पंचायत उलाहेड़ी में तीन बार सरपंच पद पर रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही है। परिवार में कई सदस्यों के प्रशासनिक सेवाओं में रहने के कारण आर्यन को शुरू से ही प्रेरणा मिलती रही, जिसका परिणाम आज उनकी इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है।

आर्यन की इस उपलब्धि पर ग्राम उलाहेड़ी सहित मुंडावर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post