राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर के लिए 6 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति

मुण्डावर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा की जा रही मांग को देखते हुए राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर में निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

गौरतलब है कि इस मांग को लेकर क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही थी। कई सामाजिक और गैर-राजनीतिक संगठनों ने भी सरकार के समक्ष महाविद्यालय के विकास के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग रखी थी और चेतावनी भी दी थी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

कुछ समय पहले मजदूर विकास फाउंडेशन की ओर से भी इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में आवश्यक निर्माण कार्य करवाने और बजट स्वीकृत करने की मांग की गई थी।

क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर मजदूर और किसान परिवारों के बच्चों को महाविद्यालय में पर्याप्त भवन और सुविधाओं के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बजट स्वीकृत होने से अब कॉलेज में आवश्यक भवन, कक्षाओं और अन्य सुविधाओं के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post