मिर्जापुर स्कूल में करियर परामर्श शिविर का आयोजन, 5 गांवों के छात्रों को मिला मार्गदर्शन

मिर्जापुर स्कूल में करियर परामर्श शिविर का आयोजन, 5 गांवों के छात्रों को मिला मार्गदर्शन
खैरथल तिजारा: आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को एमिड संस्थान एवं AJWS फाउंडेशन द्वारा संचालित “बेहतर कल के लिए पहल” परियोजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में करियर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरपुर, मिर्जापुर, चोडावता, बृसंगपुर एवं मलखाबास गांवों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

एमिड संस्थान के सचिव नूर मोहम्मद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेवात क्षेत्र में आज भी बालिकाओं की शिक्षा को लेकर लिंग-आधारित भेदभाव देखने को मिलता है। एमिड संस्थान पिछले 25 वर्षों से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, जीवन कौशल सत्रों के माध्यम से आत्म-जागरूकता एवं सशक्तिकरण का कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर विषय चयन करने तथा दसवीं के बाद उपलब्ध विभिन्न कोर्स एवं डिप्लोमा की जानकारी दी।

एमिड संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर शाहरुख नूर ने करियर परामर्श शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं डिप्टी डायरेक्टर आशा नारंग ने बताया कि “बेहतर कल के लिए पहल” परियोजना के तहत किशनगढ़ बास क्षेत्र के 25 गांवों में अब तक लगभग 2000 विद्यार्थियों को करियर परामर्श शिविरों के माध्यम से जागरूक किया जा चुका है।

विद्यालय के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए लक्ष्य निर्धारण और करियर के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें सैनी सर, नवाब खान सर सहित एमिड संस्थान से समुदाय समन्वयक जुमर खान, फैलो नुसरत, शिक्षा मित्र जानिस्ता हारून आदि मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post