बहरोड़। भाजपा मंडल जाट बहरोड़ के उपाध्यक्ष भीमराज यादव की पुत्री कशिश का विवाह समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। बाबा नरसिंह भगवान की कृपा से आयोजित यह समारोह पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सफल रहा। विवाह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य रूप से महंत बाबा बालक नाथ योगी, केंद्रीय पर्यावरण एवं संसाधन मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, महंत शुभनाथ महाराज, मुंडावर विधायक ललित यादव, अमित चौधरी, जिला प्रमुख अंजलि यादव, बालवीर छिल्लर, मोहित जसवंत यादव, जयपुर हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, संदीप फौलादपुरिया, वेद प्रकाश खबरी, नांगल चौधरी के पूर्व विधायक अभय सिंह यादव, समाजसेवी इंदर यादव तथा सरस डेयरी अलवर अध्यक्ष नितिन सागवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
भीमराज यादव ने विवाह में पधारे सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ी है। ग्राम पंचायत करनी कोट के प्रशासक पिस्ता कैलाश शर्मा ने भी अतिथियों का स्वागत किया। परिवार ने सभी आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार स्नेह व सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)