मुण्डावर महाविद्यालय भवन निर्माण को लेकर राष्ट्रीय किसान महापंचायत का बड़ा ऐलान, मजदूर विकास फाउंडेशन को दिया समर्थन

मुण्डावर। राजकीय महाविद्यालय मुण्डावर के स्थायी भवन निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय किसान महापंचायत ने बड़ा ऐलान करते हुए मजदूर विकास फाउंडेशन के समर्थन में खुलकर साथ देने की घोषणा की है। संगठन द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर महाविद्यालय भवन निर्माण की मांग की जा चुकी है।

राष्ट्रीय किसान महापंचायत के विधि प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता रामोतार चौधरी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हालत में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द ही महाविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं करती है, तो किसान संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगा।

रामोतार चौधरी ने कहा कि मुण्डावर महाविद्यालय के विद्यार्थी वर्षों से अस्थायी एवं असुरक्षित भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मजदूर विकास फाउंडेशन द्वारा इस जनहित मुद्दे को उठाने की सराहना करते हुए कहा कि सभी किसान इस मांग के समर्थन में एकजुट हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द महाविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की घोषणा कर कार्य शुरू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों की अनदेखी की गई, तो किसान संगठन व्यापक आंदोलन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने