चिरूनी गांव में जमीन पर झूलते विद्युत तार, बड़े हादसे की आशंका

चिरूनी गांव में जमीन पर झूलते विद्युत तार, बड़े हादसे की आशंका
संदीप यादव सोडावास, मुण्डावर क्षेत्र की चिरूनी ग्राम पंचायत मुख्यालय के वार्ड नंबर 8 स्थित मीणा मोहल्ले में विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां बिजली के तार पोल से टूटकर नीचे जमीन तक लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश मीणा ने बताया कि विद्युत खंभे से जुड़े तार काफी नीचे आ गए हैं और जमीन को छू रहे हैं। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन तारों को दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई भी अनहोनी घट सकती है।

ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात एक बकरी का बच्चा इन लटकते तारों की चपेट में आ गया, हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने लकड़ी के बांस की मदद से उसे हटाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

चिरूनी गांव के सरपंच मूलचंद शर्मा ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द तारों को ऊंचाई पर ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि किसी की जान-माल का नुकसान न हो।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post