पीपली में विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट वितरित, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

पीपली में विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट वितरित, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी
सोडावास। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपली में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, मनोज शर्मा, खुशवंत कसाना, लाटू सिंह सरदार, पृथ्वी सिंह चौधरी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान SMC अध्यक्ष खुशवंत कसाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगामी परीक्षाओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

स्टेशनरी किट पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।

— संवाददाता: संदीप यादव, मुण्डावर

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post