मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयडावाल ने लिखा अतिआवश्यक पत्र, उलाहेड़ी स्कूल के खेल मैदान में बिजली के तार गिरने का मामला

मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयडावाल ने लिखा अतिआवश्यक पत्र, उलाहेड़ी स्कूल के खेल मैदान में बिजली के तार गिरने का मामला
खैरथल-तिजारा उलाहेड़ी (मुंडावर) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उलाहेड़ी के खेल मैदान में बिजली का तार टूटकर गिरने की गंभीर घटना को लेकर अब मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयडावाल ने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (SE), विद्युत विभाग खैरथल–तिजारा को अतिआवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र लिखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे विद्यालय के खेल मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर मैदान में गिर गया। सौभाग्यवश कोई बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया, लेकिन कुछ ही पलों की चूक बड़े हादसे में बदल सकती थी।

ताराचन्द खोयडावाल ने पत्र में बताया कि विद्यालय के खेल मैदान के ऊपर से करीब चार विद्युत लाइनें गुजर रही हैं, जिससे यह स्थान लगातार खतरे की जद में है। घटना के कारण ग्राम पंचायत उलाहेड़ी मुख्यालय एवं विद्यालय के कई विद्युत उपकरण जल गए, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान भी हुआ है।

उन्होंने यह भी लिखा कि विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई बार विद्युत विभाग से इन लाइनों को हटाने या सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते आज यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई।

तत्काल कार्रवाई की मांग

मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ने अपने पत्र में मांग की है कि विद्यालय के खेल मैदान से गुजर रही सभी विद्युत लाइनों को तत्काल हटाया जाए अथवा भूमिगत किया जाए, नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए, तथा भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं।

ताराचन्द खोयडावाल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो मजदूर विकास फाउंडेशन जनहित में आंदोलनात्मक एवं प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्यवाही करने को बाध्य होगा।

घटना के बाद ग्रामीणों व अभिभावकों में भारी रोष है और सभी की नजरें अब प्रशासन व विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post