खैरथल-तिजारा: में किसान महापंचायत द्वारा वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

खैरथल-तिजारा: आज क्षेत्र में किसान महापंचायत द्वारा वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
खैरथल-तिजारा: आज क्षेत्र में किसान महापंचायत द्वारा वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। जहां उपस्थित किसानों व युवाओं ने महाराजा सूरजमल के त्याग, वीरता और किसान हितों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल एक शासक नहीं बल्कि किसानों और कमजोर वर्गों के संरक्षक थे। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर किसानों से संगठन मजबूत करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा अपने हकों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसान, युवा व गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अंत में राष्ट्रहित व किसान एकता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर युवा जिला हरि तिवाड़ी,दिनेश चौधरी,चंदू रोहिला,अध्यक्ष कृष्ण चौधरी,तरुण जाट,बलविंदर सिंह,प्रथम डाटा,पवन जांगिड,अंकित जोशी,हेमंत शर्मा,शुभम् शर्मा,गोलू सैनी,भरत अग्रवाल,समी पंडित आदि मौजूद रहे

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post