खाद्य सुरक्षा विभाग की जिलेभर में कार्रवाई, नमूने संग्रहित

खाद्य सुरक्षा विभाग की जिलेभर में कार्रवाई, नमूने संग्रहित
खैरथल तिजारा, 29 जनवरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा गुरुवार को जिले के अंतर्गत किराणा एवं मिष्ठान भंडारों पर निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देशन में की गई।

निरीक्षण के दौरान मैसर्स चाहत किराना स्टोर, मालिक किशोर कुमार बलानी पुत्र नंदलाल के प्रतिष्ठान से लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया। वहीं तिजारा क्षेत्र में स्थित मैसर्स हरिओम मिष्ठान भंडार, मालिक दीपीन पुत्र श्री श्याम सुंदर से कलाकंद (दूध एवं चीनी निर्मित) का नमूना संग्रहित किया गया।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मैसर्स तोताराम राजीव कुमार, मालिक राजीव कुमार गुप्ता पुत्र श्री तोताराम के यहां से देसी घी का नमूना लिया गया। नमूना लेने के पश्चात घी में मिलावट का संदेह होने पर मौके पर ही लगभग 75 किलोग्राम घी जप्त किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य सुरक्षा मानक प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के सदस्य महिपाल सिंह एवं सुभाष सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने